फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया डॉक्टर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। डॉ. अजित चौधरी ने बाहरी युवक बुलाकर गोलियां चलवाईं। पुलिस ने इसकी जांच तक नहीं की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों संग सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को कर्मचारियों की मीटिंग चल रही थी। तभी डॉ. अजित चौधरी और उसके साथियों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट हुई। बावजूद डॉक्टरों ने कर्मचारी नेता विपिन त्यागी समेत छह कर्मचारियों पर केस दर्ज करा दिया। पुलिस रोजाना कर्मचारियों के घरों पर दबिश दे रही है। जबकि डॉक्टर खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें