मेरठ। सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को बी लीग बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन ने किया। सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। पहला मैच सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल व तक्षशिला पब्लिक की टीमों के बीच खेला गया। सेंट जोंस की टीम से लक्ष्य, अभिषेक, शिवम, विशाल, अनिरुद्ध, फरदीन, रितिक, साहिल, सूर्यांश, रमन व रुद्र ने भाग लिया। दोनों स्कूलों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।