फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। मंडल के जिलों में अनुसूचित जाति कोरी के प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग को लेकर कोरी समाज विकास मंच के बैनर तले कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह कोरी ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा 29 अगस्त 1977 में कोरी जाति को मान्यता दी गई थी, अब तक कोरी अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनते रहे हैं। लेकिन अब मेरठ मंडल के जिलों की तहसीलों में अधिकारी कोरी जाति को कोली कहकर प्रपत्रों पर रिपोर्ट लगाने से मना कर रहे हैं। जबकि कोरी और कोली एक ही जाति है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी संगठन की तरफ से दिया गया। किशन सिंह, बाबूराम कोरी, जगदीश गागर, राजकुमार कोरी, मुकेश कोरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें