मेरठ। जीएस निशान द्वारा हैप्पी विद निशान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन एरिया क्वालिटी मैनेजर परमजीत व ग्राहक महेंद्र अग्रवाल ने किया। मैनेजर परमजीत सिंह ने बताया कि संपूर्ण भारत में निशान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समस्त ग्राहकों को पार्ट्स, सर्विस आदि पर डिस्काउंट दिया गया है। कैंप का संचालन सर्विस हेड प्रदीप त्यागी, सेल्स हेड रजी अब्बास ने किया।