मेरठ। योग विज्ञान संस्थान द्वारा जगदीश मंडप में स्थापना दिवस व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मिथलेश गुप्ता व कुमुद गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिलामंत्री महेंद्र पाल गुप्ता ने ओम की ध्यानी, गायत्री मंत्र, सूक्ष्म क्रिया व आसन कराये। राधेश्याम गुप्ता, हंसी व ऊषा ने प्रार्थना शांति पाठ कराया। इंद्रा, दीप, सीमा, स्नेहलता, प्रेमपाल, विदूष गुप्ता ने भजन व कविता सुनाईं। समारोह के अध्यक्ष प्रांतीय प्रधान प्रेमपाल सिंह रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवक धर्मप्रयाण, अशोक गोयल व डॉ. राजेश अग्रवाल रहे। संचालन क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने किया। केंद्र प्रमुख डॉ. राकेश गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। जिला प्रधान प्रदीप गुप्ता ने साधकों को आहार विहार, दिनचर्या व भोजन के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. बीके गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, हरिराम, सुभाष, ब्रजमोहन भाटिया आदि मौजूद रहे।