पत्नी मायके गई तो युवक ने लगा ली फांसी
मेरठ। दिल्ली निवासी एक युवक करीब सात साल से अपने परिवार के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन छोटा बाजार में रह रहा था। वह अपने भाई के साथ सब्जी बेचता था। युवक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। इस कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई, जिसके बाद युवक तनाव में रहने लगा। रविवार सुबह परिजन उसे उठाने गए, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा बंद था। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। वहां युवक का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार का कहना है कि युवक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पत्नी के गम में युवक ने फांसी लगाई है। थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।