छपरौली (बागपत)। गाजियाबाद में 22 से 24 जून को खेल महोत्सव हुआ। इसमें एनसीआर की टीमों ने प्रतिभाग किया। हैंडबॉल का फाइनल मैच गाजियाबाद व बागपत के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद ने पहला और बागपत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने मैच में मैन ऑफ द सीरीज जीती। इससे कस्बे में खुशी की लहर है। विजेता खिलाड़ियों सम्मानित किया।