पौधा लगाकर वातावरण को स्वच्छ रखें
मेरठ। ऊंचा सद्दीक नगर में आयोजित इदरीसी समाज वेलफेयर सोसायटी की बैठक में स्वयं सफाई पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मुस्तकीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंतजार अहमद ने कहा कि सदैव सफाई पर ध्यान रखना चाहिए। मोहम्मद फुरकान ने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है, समाज के लोगों को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे वातावरण साफ एवं स्वच्छ रहे। बैठक का संचालन शमीम वली ने किया। मुस्तकीम, इदरीसी समाज के मईनुददीन, शाहिद, सरफराज, सलीम, असलम, मक्सूद अली, डा.संजय खान, हकीम अनवर कमाल, मौ. रिजवान, जावेद, समीर सुहेल, यामीन, इमरान, वसीम अहमद, इरफान आदि रहे।