प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में पदाधिकारी निर्वाचित
मेरठ। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हापुड़ रोड स्थित फार्म हाऊस पर हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामिल, उपाध्यक्ष शाबान करीमी, महासचिव सरवर आलम, मास्टर फरमान, आवेश राणा, नूर हसन चौधरी एवं कमर को चुना गया। इस दौरान आयोजित सभा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्फुद्दीन ने नई कार्यकारिणी से उम्मीद की कि वे अपने दायित्व का निर्वाह अपने आपको समाज का सेवक समझकर बिना किसी भेदभाव के साथ करेंगे। प्रदेश में हर वर्ग विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है, पार्टी कार्यकर्ता उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय रहें। राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी ने भी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तरह प्रयासरत रहें। मोहम्मद शुऐब ने कहा कि पार्टी चुनाव के उद्देश्य से कार्य नहीं करती बल्कि पार्टी लोगों के लिए सेवा भाव से सामाजिक क्षेत्र में उन्नति और समाज के लिए सरकारों को जनहित में कार्य करने के लिए बाध्य करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।