फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अच्छे संस्कार देने से होता है सुदंर विचारों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे संस्कार से आते हैं सुंदर विचार
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित चिराग प्लाजा में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा में सातवें दिन कथा व्यास पंडित चरण दत्त कात्यायन ने समाज कल्याण के लिए बातें बताईं। कथा व्यास ने कहा कि सभी अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं। गरीब और असहाय का अपमान नहीं करना चाहिए। बच्चों को शास्त्रों का ज्ञान, अच्छे संस्कार दें, जिससे सुंदर विचारों का निर्माण हो। पं. कात्यायन ने श्री कृष्ण व कलियुग के आने पर विस्तार से वर्णन किया। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान समिति के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से शिव शंकर शर्मा व सुषमा शर्मा मौजूद रहे। राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें