मेरठ। सीसीएसयू में 15 जून से शुरू हो रही अंडर-15 प्रथम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों का मेडिकल हुआ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम के कुश्ती विभाग में डॉ. उज्जवल तोमर ने टीम के साथ उप्र के खिलाड़ियों का टेस्ट किया। जिसमें अंडर-15 खिलाड़ियों के दांतों और वजन की जांच की गई। उन्होंने बताया दांतों की संख्या से खिलाड़ियों की उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन वो सटीक नहीं माना जाता है। जिस खिलाड़ी की उम्र 15 वर्ष से ज्यादा लगती है उसका बोन टेस्ट कराया जाता है। मंगलवार को टीम ने उप्र के 60 खिलाड़ियों का टेस्ट किया। जबकि अन्य राज्योें से आने वाले खिलाड़ियों को टेस्ट 15 जून को सुबह विवि में ही होगा।