फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर जमियत के लोग डीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर जमियत के लोग डीएम से मिले
विज्ञापन

मेरठ। जुमे की नमाज के दिन व्यापक व्यवस्था की मांग को लेकर बुधवार को शहर जमियत उलेमा का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। शहर अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 08 जून को जुमा अलविदा है और 15 या 16 जून-2018 को ईद-उल-फितर का त्योहार हो सकता है। यह दोनों दिन मुसलमानों के लिए बहुत अहम हैं। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में जहां जुमे की नमाज होती है खासतौर पर शाही जामा मस्जिद कोतवाली व ईद-उल-फितर की नमाज शाही ईदगाह दिल्ली रोड पर नमाज होती है। जुमा अलविदा की नमाज शाही जामा मस्जिद सहित शाहपीर गेट, इमलियान, खैरनगर होजवाली मस्जिद, मदरसा नूरूल इस्लाम मस्जिद आदि शहर की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज होगी। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शाही ईदगाह के गेटों पर डिटेक्टर मशीन व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। जिससे शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए। इन सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा, इस दौरान मौलाना कारी सलमान कासमी, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाफिज हारून, मौ.साबिर खान, आफताब आलम, इकराम इलाही, एस.खालिद अली, हारून आदि रहे।

खास बातें:
जुमे की नमाज से पूर्व मस्जिदों के आसपास सफाई की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें