फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रधानमंत्री से रूबरू होंगे सस्ते स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण का लाभ उठाने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नरेंद्र मोदी होंगे मुखातिब
विज्ञापन

मेरठ। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ऐसे लोगों से मुखातिब होंगे, जिन्हें सरकार द्वारा सस्ते किए गए स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण का लाभ मिला है। मेरठ से ऐसे 14 लाभार्थियों की सूची भेजी गई है। प्रधानमंत्री मरीजों के साथ उनके अनुभव और ऑपरेशन पर आए खर्च के बारे में बात करेंगे।
केंद्र सरकार ने पिछले साल स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण की कीमतों को कम किया था, जिससे महंगे इलाज की वजह से लोग इलाज से महरूम न रह सकें। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिन मरीजों की सूची भेजी गई थी, उन मरीजों से बातचीत चल रही है। एनआईसी भवन में उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लाभार्थी लिए गए हैं, जिन्होंने सस्ता होने के बाद इलाज कराया और उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया जिन जिलों में जनऔषधि केंद्र खुले हुए हैं, उन जिलों में उन लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है, जिन्हें जनऔषधि केंद्र से स्टेंट या अन्य सर्जिकल आइटम खरीदने की वजह से सस्ता इलाज मिला है। मेरठ में प्रधानमंत्री की योजना से संबंधित कोई जनऔषधि केंद्र अभी नहीं हैं।
विज्ञापन


यह हैं लाभार्थियों की सूची में
धर्मेंद्र कुमार, जुल्फिकार राना, सुधांशु शर्मा, रवि गुप्त, रामफूल गिरी, मनीष, रवि टंडन, जितेंद्र अग्रवाल, कमलेश्वरी, दिव्यांश गुप्ता, सिमी, राहुल जैन, कृति दुआ और रिद्धिमा सिंह।
विज्ञापन


स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण में कीमतों में बदलाव
स्टेंट के दाम पहले 80 हजार से एक लाख रुपये तक थे। बेयर मेटल स्टेंट की कीमत 7660 है, वहीं ड्रग इल्यूटिंग एवं बायोडिग्रेडेबल स्टेंट कीमत अब इसके रेट 27 हजार 890 रुघये हैं। इसी तरह घुटना प्रत्यारोपण की कीमत भी काफी घटा दी गई है। पहले घुटना प्रत्यारोपण में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च आते थे, अब इसे घटाकर 55 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें