दिल्ली रोड पर बारात की बस में घुसी कार
मेरठ। दिल्ली रोड पर टीपीनगर क्षेत्र में शारदा पैलेस के सामने बारात की बस खड़ी थी। इस बीच पीछे से आई स्विफ्ट कार बस में घुस गई। मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने घायल चालक को कार से निकाला। पुलिस ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में केएमसी में भर्ती कराया गया है।