अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ संस्थापक पुरुषोत्तम ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बाल मजदूर बंद करो पर नाटक प्रस्तुत किया। मजदूरों के महत्व को बताया। मोहित सिंघल द्वारा प्रस्तुत किए मजदूरों का महत्व नाटक को प्रथम स्थान मिला। इसमें नेहा, प्रियांशी, अनुष्का, मानसी, श्रेया, शशांक, अमन, वंदना, साक्षी, सन्नी ने भाषण से मजदूरों के बारे में बताया। संस्थापक ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता है। हम सब मजदूर है। उसके बाद मजदूरों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य केके अजीत, मोति सिंघल, रश्मि शर्मा, विक्रांत दीक्षित, पूजा चौहान, कुलदीप, अर्चना, सुंदर पाल, दीपिका, अशोक, प्रदीप, शालिनी, विनोद, योगेश, अल्का का सहयोग रहा।