बागपत। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने मंगलवार को बागपत स्थित तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों का जायजा लिया। शिकायतों के बनाए गए रजिस्टरों का अवलोकन किया। लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जिस भी शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कराया जाए और उसको भी जानकारी दी। एक सप्ताह में सभी शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। वहीं लोगों की समस्याएं सुनीं। उनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें आई, जिसमें एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एएसपी आशीष श्रीवास्तव, तहसीलदार राजबहादुर सिंह, सीओ दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, बीडीओ अमित कुमार मौजूद रहे।