मेरठ। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन भवन में ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के काफी लोग अपना भविष्य जानने पहुंचे।
सुंदरी मां भगवती नंदा देवी ज्योतिष परिषद की ओर से इस ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मुकेश सिंहल, लेखराज शर्मा, ऋषि रंजन गोयल बतौर मुख्य अतिथि रहे। राहुल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में ज्योतिषों ने कई परिवारों को निशुल्क सेवा दी। काफी लोगों ने अपने भविष्य के साथ समस्याओं का समाधान जाना। ज्योतिषी डॉ. चिंतामणि, पं. भरतराम भट्ट, रमेश सेमवाल, अरुण बंसल, अनिल नौटियाल, रजनीश शास्त्री आदि रहे। हमारे बेटे का भविष्य कैसा है। बड़ा होकर यह क्या बनेगा। बेटी की शादी का योग कब बन रहा है। पति का कारोबार बहुत खराब हो गया है, कब तक ठीक होगा। क्या कभी हमारा भी अपना घर होगा। कुछ तरह के सवालों का महानगर के कई लोगों ने जवाब जाना। कार्यक्रम में हार्दिक बिंदल, मोहित गोयल, सचिन जिंदल, राहुल गुप्ता, मुकेश, दीपक शर्मा, राजेन्द्र सोडियाल, दीपक रतूड़ी, ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।