योग करने से दूर होती है मानसिक बीमारी
मेरठ। शास्त्रीनगर डी-ब्लाक स्थित श्री रामचंद्र मिशन भवन में दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड प्रशिक्षु और बीएड कर रहे 82 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मीडिया प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के जीवन में बढ़ रही मानसिक बीमारी के बारे में बताया गया। जबकि योग द्वारा ध्यान से मानसिक बीमारियों को दूर करने के उपाय बताये गये। जबकि नकारात्मक सोच को दूर करने में योग की उपयोगिता भी बताई। जिसका अभ्यर्थियों ने जमकर लाभ उठाया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान चीफ कोआर्डिनेटर, अशोक गर्ग, डीके गर्ग, जितेंद्र तिवारी, सोमेंद्र त्यागी सहित अन्य लोगों ने अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।
खास बातें:
रामचंद्र मिशन भवन में योग प्रशिक्षण शिविर में बोले प्रशिक्षक भंवर सिंह