फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को जेल भेजे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को जेल भेजे सरकार
विज्ञापन

मेरठ। रालोद ने उन्नाव कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को बाउंड्री रोड पर हुई बैठक में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों के बाद सरकार ने सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने कहा कि रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की बजाय सरकार अपने विधायक को बचाने में लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि नैतिकता की दुहाई देने वाली सरकार न केवल अपने आरोपी विधायक को बचाने में लगी है बल्कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद से भी रेप का मुकदमा वापस लेने जा रही है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में ही बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा, इंद्रपाल सिंह, एनुद्दीन शाह, योगेश फौजी, कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


खास बातें:
रालोद ने बैठक कर घटना की निंदा की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें