काले बांस के पत्तों से खत्म होगी काली खांसी
मेरठ। डहेलिया एवं गुलदाउदी सोसाइटी की साधारण सभा शुक्रवार को अपार चैंबर बुढ़ाना गेट में हुई। मुख्य वक्ता डॉ. मीनू गुप्ता एचओडी वनस्पति विज्ञान विभाग आरजी पीजी कॉलेज रहीं। डॉ. मीनू गुप्ता ने सदस्यों को गर्मी के मौसम में घरेलू बागवानी में औषधीय पौधों की देखभाल के बारे में बताया। साथ ही पौधों के उपयोगी अंग फूल, तना, पत्ती के गुणों की जानकारी दी। एलोपैथिक दवाओं के नुकसान के बारे में भी बताया। मोटापा, शुगर में चीनी के बजाय मधुपर्णी का सेवन करने का नुस्खा दिया। बताया कि काली खांसी में काले बांस के पत्तों को शहद के साथ तीन दिन सुबह-शाम सेवन करें। अस्थमा में बेल के एक पत्ते का हर सुबह खाली पेट 11 दिन तक सेवन करें। इस प्रकार अन्य पौधों का प्रयोग बताया। अध्यक्ष डॉ. शांतिस्वरूप, सचिव शरद सिंह, पैट्रन हरीश बत्रा, उपाध्यक्ष रीता सेठ, उपसचिव मधु भार्गव, सपना जैन, गिरीश मेहरा, कनिष्क, मीनाक्षी गुप्ता, रजनी अग्रवाल, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।