फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज को बनाया गया स्टेट नोडल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में चल रहे बीएससी नर्सिंग कॉलेज को नर्सिंग का स्टेट नोडल सेंटर बनाए जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इस संबंध में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नर्सिंग के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नर्सिंग कॉलेज को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश राज्य के स्टेट नोडल सेंटर के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है। इसका प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। मंत्रालय द्वारा उन्हें फोन पर यह सूचना दी गई है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य से लगभग 15-20 नर्सिंग टीचर की टीम को उनके नोडल सेंटरपर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सारा कार्यक्रम राष्ट्र्रीय स्वास्थ्य मिशन की आर्थिक सहायता और मानव संसाधन की सुविधा प्रदान करने के उपरांत ही संभव हुआ है। इस कार्य में प्राचार्य और सभी कॉलेज स्टाफ का योगदान रहा। केंद्र और राज्य सरकार की पांच सदस्य टीम नर्सिंग कॉलेज के दो दिवसीय निरीक्षण के लिए आई थी। उनकी रिपोर्ट के बाद तय किया जाना था कि इसे स्टेट सेंटर बनाया जाना है या नहीं। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम से जेनिता, डॉ. भूमिका, डॉ. अमृता जबकि राज्य की टीम से निदेशक नर्सिंग डॉ. ज्ञानप्रकाश और एनएचएम के स्टेट नोडल अधिकारी देवेश त्रिपाठी आए थे। इन्होंने लैब, हॉस्टल का एक-एक कमरा, टॉयलेट-बाथरूम देखा था। यहां नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, इसे परखा था।
प्रदेश का है पहला बीएससी नर्सिंग कॉलेज
यह उत्तर प्रदेश का पहला बीएससी नर्सिंग कॉलेज है। यहां 100 सीटें हैं। अब यहां पूरे उत्तर प्रदेश की नर्सिंग के टीचर्स की छह-छह हफ्ते की ट्रेनिंग होगी। यूपी में इस समय एएनएम के 11 और जीएनएम के 23 सेंटर हैं। नर्सिंग में लैब और अन्य उपकरणों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत साढ़े 61 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें