संगम 13 घंटे लेट, नौचंदी ने दी राहत
मेरठ। संगम एक्सप्रेस पिछले 13 महीने से लेट चल रही है। इस ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए पांच बार रद्द भी किया जा चुका है। लेकिन इसकी चाल सुधर नहीं पा रही है। सोमवार को यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय से 13 घंटे की देरी से यानि रवाना होने के समय से भी एक घंटा लेट रात करीब आठ बजे पहुंची। इसके चलते इसे तीन घंटे देरी से इलाहाबाद रवाना किया जा सका। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस ने लिंक का दूसरा रैक मिलने पर राहत देनी शुरू कर दी है। सोमवार को नौचंदी निर्धारित आगमन समय से तीन घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा चेन्नई-देहरादून एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस आदि ट्रेन भी तीन से चार घंटे की देरी से पहुंची।