फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पिक मैके के अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में जाएंगे दीवान स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, कला, संगीत और साहित्य के प्रति रुचि जाग्रत करने को प्रयासरत स्पिक मैके का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्कूल सम्मेलन बंगलुरू में होगा। 24 से 30 दिसंबर तक दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलुरू में होने वाले सम्मेलन में दीवान पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र भी भाग लेंगे। स्कूल से स्पिक मैके मेरठ चैप्टर की कोआर्डिनेटर सुचेता सहगल के साथ 10 छात्र सम्मेलन में जाएंगे। इनमें ध्रुव बालियान, देवांश बंसला, आर्यन रावत, सानिध्य सिंह, मिहिका, म्रिगांक सूरी, आशी वर्मा, अर्शदीप सिंह, सुहानी गायेल एवं अनुष्का माटा आदि शामिल हैं। स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत ने सभी छात्रों को बधाई दी। छात्रों का दल 23 दिसंबर को बंगलुरू के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें