फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव बिजौली मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइक भिड़ गईं। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी भेजा परंतु हालत गंभीर होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हापुड़ रोड पर खरखौदा में डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार पिता-पुत्री अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम बिजौली निवासी आकाश पुत्र रमेश बाइक से खरखौदा कस्बा आया था। वहां से लौटते समय आकाश बाइक से हापुड़ रोड पर गांव बिजौली मोड़ के सामने पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें आकाश समेत दूसरी बाइक सवार दानिश पुत्र इरफान घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से दोनों घायलों को पहले खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शुक्रवार सुबह गांव पांची निवासी सुरेंद्र पुत्री प्रियंका को बाइक पर बैठाकर मेरठ में यूपी एसआई की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्री घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें