फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पैट्रिक्स में प्रवेश सूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट पैट्रिक्स में 5 जनवरी से प्रवेश पंजीयन
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में एलकेजी कक्षा क ी 105 सीटों में प्रवेश के लिए नामांकन 5 जनवरी से प्रारंभ हो रहे हैं। सभी 105 सीटों पर छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश पंजीयन होंगे। नए सत्र के लिए प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया 5-6 जनवरी 2018 को प्रारंभ होगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मेरठ कैंट सब एरिया सीएसडी कैंटीन शाखा से फार्म मिलेंगे। आवेदन फार्म की कीमत 500 रुपये है। आवेदन फार्म छात्र के नाम, जन्मतिथि और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा। 5 और 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन फार्म मिलेंगे। आवेदन फार्म लेने के बाद बैँक के काउंटर पर नकद फीस जमा कराने पर प्रास्पेक्टस मिलेगा। एलकेजी कक्षा में बच्चे के प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2018 को 3 से 4 साल होना आवश्यक है। जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जारी होना अनिवार्य है। निजी अस्पतालों द्वारा जारी किया जन्म प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा। जन्म प्रमाणपत्र बच्चे के जन्म के तीन माह के अंदर का बना हुआ ही मान्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें