कंकरखेड़ा। नगर निगम द्वारा शहर के कई स्थानों पर नि:शुल्क सुलभ शौचालय बनवाए जा रहे हैं। बुधवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर सिंह ने कंकरखेड़ा के शिव चौक पर शौचालय का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां मिलीं। उन्होंने कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए।