फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ रणनीति बनाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा। गंगानगर स्थित सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में होने वाले अधिवेशन में संघ के 1500 से ज्यादा शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन

राम सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पांडे झंडारोहण से करेंगे। अधिवेशन का प्रथम और उद्घाटन सत्र दोपहर दो बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी होंगे। इस दौरान गोरखपुर के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य तथा विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य दिनाें के सत्र में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मौजूद रहेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पांडे ने बताया कि इस अधिवेशन में शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण की सरकारी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार होगी। इसके साथ ही प्रदेश की प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत लाखाें पैरा टीचर्स की सुरक्षा और समान वेतन की गारंटी हेतु भी सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। योगेश त्यागी, राजवीर राठी, विजेंद्र ध्यानी, अरुण पाल आत्रेय, डॉ. सुरखनंदन त्यागी, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें