प्रतियोगिता में होमगार्डों ने दिखाया दम
मेरठ। होमगार्ड स्थापना दिवस पर बुधवार को मंडलीय प्रशिक्षण सेंटर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वालीबॉल, कबड्डी, रस्साकसी सहित अन्य खेलों में होमगार्डों ने जमकर दम दिखाया। इस दौरान होमगार्डों को अनुशासन, देश की सेवा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने संदेश दिया कि किस प्रकार समाज से जुड़कर सामाजिक हितों में राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। जिला कमांडेंट सुधाकर आचार्य पांडे ेने समापन किया। मेरठ के कंपनी कमांडर जितेंद्र, ब्रजमोहन गुप्ता एवं अशोक चौधरी मौजूद रहे।