फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइल डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने जाना मॉर्डन फिजिक्स का सिद्धांत
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने किया। व्याख्यान के अतिथि वक्ता प्रोफेसर केके शर्मा पूर्व प्राचार्य एमएस कॉलेज सहारनपुर रहे। व्याख्यान का मुख्य विषय रिव्यु ऑफ मार्डन फिजिक्स रखा गया। इसके तहत अणुओं, परमाणुओं का बनना व ब्रह्मांड में इनकी उपयोगिता के बारे में छात्राओं को बताया गया। छात्राओं को ब्रह्मांड की उत्पत्ति, सापेक्षिता के सामान्य व विशेष सिद्धांत में अंतर, आभासी व वास्तविक प्रतिबिंबों का बनना आदि की जानकारी दी गई। संचालन एचओडी डॉ. दीप्ति सक्सेना ने किया। डॉ. दीप्ति त्यागी, डॉ. सुधा गोयल, डॉ. रेनू अग्रवाल, उपासना, संध्या, रश्मि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें