फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ बहनों ने की पैदल पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

मेरठ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों ने शहर परियोजना परिसर केसरगंज में शहर अध्यक्ष तृप्ती गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को काम बंद, कलम बंद धरना शुरू किया। इसके बाद यहां से पद यात्रा निकाली और कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन की सचिव राधा वर्मा ने कहा कि धरने को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान रमा रानी, पूनम गर्ग, अनुराधा, रेशमा, प्रमोद, सुनीता शर्मा, नूतन, शशी किरण, रानी यादव, कुमुद जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें