एक पीएचडी और 12 पार्षद निरक्षर
40 पार्षद हाईस्कूल भी पास नहीं
13 पार्षदों के पास स्नातक डिग्री
मेरठ। नगर निगम के पार्षदों में इस बार 61 फीसदी हाईस्कूल या इससे कम पढे़ हुए हैं। चुने गये पार्षदों में वार्ड 53 शास्त्रीनगर की निधि ने पीएचडी की हुई। 90 में से सात पार्षद पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 13 ने स्नातक की डिग्री ली हुई है तो 39 पार्षद हाईस्कूल से इंटर तक शिक्षा ग्रहण की है। 12 पार्षद तो ऐसे हैं, जिन्होंने स्कूल की सूरत ही नहीं देखी है।
पीएचडी 1
पोस्टग्रेजुएट 7
ग्रेजुएट 13
इंटर 14
हाईस्कूल 15
जूनियर हाईस्कूल 16
प्राइमरी 12
निरक्षर 12