फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान गया जत्था सकुशल वापिस लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। अमन व शांति का पैगाम लेकर पाकिस्तान के लिए निकला सिख समाज का जत्था मंगलवार को लौट आया। सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष सरदार मंजित सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व तख्त दमदमा साहिब जी के जत्थेदार हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में वे अपने 60 सदस्य जत्थे को लेकर अमन व शांति का संदेश लेकर पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने पाकिस्तान गुरुद्वारे में देश की खुशहाली, तरक्की, एकता के लिए अरदास की। जत्थे का मेरठ पहुंचने पर स्वागत किया गया। जत्थे में अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, बलवीर सिंह, सोहन सिंह, हरपाल सिंह, दया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें