फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंगलवार को अंबाला से दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एसओ जीआरपी विनय कुमार ने बताया कि सुबह करीब सवा दस बजे इंटर सिटी एक्सप्रेस अंबाला से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन जैसे ही मलियाना फाटक पार कर रही थी तो साबुन गोदाम निवासी रामअवतार शर्मा (70 साल) उसकी चपेट में आ गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बुजुर्ग के परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए शव देने को कहा था। लिखित में प्रार्थनापत्र लेकर शव को बिना पीएम के परिजनों को दे दिया। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि बुजुर्ग कहीं जाने के लिए सिटी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। भारी भीड़ होने के चलते मलियाना फाटक पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें