फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभ्यता और संस्कृति के लिए हिंदी का संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हिंदी पखवाड़े के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में पुरस्कार वितरण आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसवी डिग्री कालेज हापुड़ के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम सिंह और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वितीय डीके चांदना ने कहा कि हिंदी हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की परिचायक है। जिसे बनाये और बचाये रखने के लिए हिंदी का संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदी विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है। यह मानव समाज के अधिक से अधिक प्रयोजनों को पूरा कर रही है। विश्व का बड़ा भू भाग किसी न किसी रूप में इसका प्रयोग कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विभाग के वरिष्ठ हिंदी अनुवादक विजयपाल सिंह ने हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। इसमें डॉ. चंद्रशेखर मयूर, सुमनेश सुमन, सुल्तान सिंह सुल्तान, आलोक बेजान, डॉ. प्रतीक गुप्ता, अमित अनंत भारतीय, तुषा मनोडी शर्मा और डॉ. शुभम त्यागी ने काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में एससी त्यागी, गुलाब सिंह चौहान, सुरेश कुमार, शशांक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें