मेरठ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 75 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जहां अपनी उपलब्धियां बताईं। वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल भी बजा दिया। भीड़ को देखकर जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा वहीं आगामी चुनाव के लिए जुटने जाने को कहा।
मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को ईवीएम में गड़बड़ी कर नुकसान पहुंचाया गया है। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बसपा सरकार में गन्ने का जितना रेट हमने बढ़ाया इतना किसी भी सरकार ने नहीं बढ़ाया। चीनी मिलें समय से चलीं और समय से ही किसानों को बकाया गन्ना भुगतान कराया गया। सिंचाई और बिजली की किल्लत हमारी सरकार ने दूर किया। प्रदेश में बसपा की सरकार में ही गुंडों पर कार्रवाई हुई है। कभी कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया गया। हर वर्ग और धर्म के लोगों को एक साथ लेकर विकास किया। हमारी सरकार ने विकास की राजनीति की है। स्कूल, कॉलेज और नोएडा में यूनिवर्सिटी बनवाई। युवा वर्ग को सबसे ज्यादा रोजगार दिया, लेकिन अब युवा वर्ग और किसान अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बीच-बीच में भाषण के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। अब हमारा वोटर भाजपा सरकार के बहकावे में नहीं आयेगा। उन्होंने कहा कि लोग समझ गये हैं कि जाति और धर्म को पीछे छोड़कर उन्हें विकास चाहिए।
भाषण छोड़कर जाने लगे लोग
अन्य जिलों से आए लोग मायावती का भाषण बीच में ही छोड़कर लगे। लोगों ने कहा कि जाम की स्थिति है शाम तक घर भी पहुंचना है। पंडाल और उमस को देखकर लोग पेड़ों के नीचे भी लोग खड़े रहे।
- वेस्ट यूपी में बड़ी रैली कर लोकसभा चुनाव का एक तरह से कर दिया आगाज
- कहा, जब भी बसपा सरकार आयी गुंडों पर हुई कार्रवाई
- समय से चले चीनी मिल, गन्ने का रेट जितना हमारी सरकार में बढ़ा इतना किसी सरकार ने नहीं बढ़ाया