मेधावी एवं वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से मवाना रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह रहे।
हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक, खुर्जा विधायक विजेंद्र सिंह खटीक को पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने सम्मानित किया। जिसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमेें रचिन कटारिया, अकांशा कटारिया और आरव कटारिया सहित अन्य छात्रों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कामंचन भी किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देतेे हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान संस्था के महामंत्री विनोद कुमार, खुर्जा के पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया, खैर अलीगढ़ के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, मीरापुर के पूर्व विधायक सुरेश तितौरिया का संस्था के उपाध्यक्ष कमल किशोर, सुंदरलाल तोमर, खेमचंद ने स्वागत किया। कार्यक्रम में हरियाणा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, बुलंदशहर आदि जिलों से खटीक समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे। समारोह का संचालन कवि और लेखक पदम सिंह सेन, मुकेश विश्व प्रेमी ने किया। आयोजक उपेंद्र सिंह मुंडे, राजहंस चौहान और रजनीश सिंह मुंडे रहे।
खास बात
अखिल भारतीय खटीक समाज के कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों लोग