जागरण में भजनों पर झूमे भक्त
परीक्षितगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में केवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्याम खाटू का जागरण हुआ। इसमें भक्तों ने भजनों का जमकर आनंद लिया। जागरण का उद्घाटन भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने किया। भजन गायक गोविन्द शर्मा ने गणेश वंदना कर भजनों की शुरूआत की। भक्तों की फरमाइश पर गिरीश शर्मा ने भजन ‘बाजरे की रोटी खाले श्याम’ पेश किया। सुभिता तिवारी ने ‘पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी’ गाया। आगरा से आए राजू बावरा ने ‘कीर्तन में धूम मचा जइयो, मेरे श्याम धानी सांवरिया’ पेश किया। मुख्य भजन गायक शुभम ठकरान ने अपने भजन रामभक्त हनुमान को प्रसन्न किया। अंत में नरसी का भात सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। संचालक गोविन्द्र शर्मा ने श्याम प्रभु खाटू वालों की आरती कराकर जागरण पूरा कराया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दिनेश खटीक, अमित मोहन टीपू, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, नागेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, कांति गर्ग, केवी प्रधानाचार्य विनय गुप्ता, लोकेश गर्ग, सचिन यादव, गुल्लु प्रधान, बिनेश गर्ग, किशोर वाल्मीकि, मुकेश गर्ग, प्रवीन खटीक आदि रहे।