दौराला। कस्बे के ब्रह्मपुरी स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बीती रात भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस दौरान कथा वाचक गोपाल जी महाराज ने भक्तों को कथा सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कथा में सुनाए गए भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान घनश्याम पाठक, जयशरण, आनंद शर्मा, सविता, कमलेश, अशोक राणा, रामनरेश, राजवीर, चांदवीर, महेश दत्त शर्मा, गुलशन आदि मौजूद रहे।