फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू व्हेल के खतरे से बचाव के लिए सीबीएसई ने जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन


मेरठ। ब्लू व्हेल गेम के खतरे को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों पर निगाह रखें। अभिभावकों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम के खतरनाक टास्क को पूरा करने के कारण बच्चों द्वारा आत्महत्या करने क ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बोर्ड ने 18 बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है। सीबीएसई ने अभिभावकों से कहा है कि बच्चों को एंड्रायड मोबाइल फोन से दूर रखें। साथ ही सोशल साइट्स पर भी नजर रखें, ताकि बच्चे इस खतरनाक गेम के चक्कर में न पड़ें। छात्रों को इंटरनेट के सही प्रयोग की जानकारी देने के लिए बोर्ड अपनी वेबसाइट पर पहले ही सिक्योरिटी अवेयरनेस कॅरिकुलम अपलोड कर चुका है। बोर्ड ने ब्लू व्हेल गेम को लेकर अलर्ट भी जारी किया था। स्कूलों में इंटरनेट के सुरक्षित व सही इस्तेमाल के लिए कार्यशालाएं कराने क ा निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अभिभावकों के लिए बोर्ड की सलाह
बच्चा अनवांटेड साइट्स व गेम्स अधिक सर्च करता है, इससे बचाने के लिए बच्चों को एंड्रायड की जगह सामान्य फोन दें।
जरूरत है तो ही बच्चों को फोन दें अन्यथा बच्चा माता-पिता के फोन से भी दोस्तों से जरूरी बात कर सकता है।
बच्चे को इंटरनेट की सुविधा फोन में देने के बजाय घर पर कंप्यूटर में दें। कंप्यूटर में भी बच्चा क्या सर्च कर रहा है इस पर नजर रखें।
अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि बच्चे को इंटरनेट का सही प्रयोग बताएं। इंटरनेट के गलत इस्तेमाल के खतरों की भी जानकारी दें।
अभिभावक बच्चे के सोशल साइट खातों से जुड़कर उसे लगातार चेक करें।

शिक्षक, प्राचार्यों के लिए सलाह
स्कूल में छात्रों व अभिभावकों के लिए साइबर अवेयरनेस की कार्यशालाएं कराएं।
छात्रों को सोशल साइट पर सक्रिय होने से रोकें, उन्हें सोशल साइट पर अधिक सक्रियता के नुकसान बताएं।
अभिभावकों, छात्रों को साइबर सिक्योरिटी की भी जानकारी दें।
स्कूल का नाम प्रयोग करके छात्र सोशल साइट्स पर अकाउंट नहीं बना सकते।
स्कूल अपनी साइबर पॉलिसी बनाएं अगर छात्र इसके विरुद्ध जाएं तो उन्हें दंडित करें।
स्कूल परिसर में मोबाइल का प्रयोग पूरी तरह वर्जित करें।
स्कूल बस ऑपरेटर के पास भी बेसिक फोन ही हो।
कंप्यूटर लैब में केवल उपयोग वाली साइट्स ही ऑन रखें।
स्कूल कैंपस में सीसीटीवी कैमरा व स्कूल बस में जीपीएस सिस्टम दुरुस्त करें।

छात्रों के लिए बोर्ड की सलाह
सोशल साइट्स पर बहुत अधिक सक्रियता न दिखाएं।
सोशल साइट्स के अकाउंट पर निजी सूचनाएं व जानकारियां एवं तस्वीरें न दें।
सोशल साइट्स पर अनवांटेड फ्रैंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
किसी भी वीडियो या फोटो को अपलोड करने से पहले उसकी वैधता व सुरक्षा जांचें।
अनवांटेंड साइट्स, फोटो को ओपन न करें।
उन साइट्स पर सक्रिय न हों जिनमें अधिकतम उम्र 18 वर्ष तय हो, इन साइट्स पर सबसे ज्यादा ठगी के मामले होते हैं।
सोशल अकाउंट पर प्राइवेसी सेटिंग को जरूर फॉलो करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें