फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बिजली प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बिजली गुल
विज्ञापन

मेरठ। लाला के बाजार में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हड़कंप मच गया। तीन घंटे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। रात 9.30 बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

शहर में काफी इलाके ऐसे हैं जहां पर बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। बिजली विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे पुराने शहर के लाला के बाजार में मंदिर के निकट से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची। तार टूटने से लाला का बाजार, सर्राफा बाजार, नील की गली, कागजी बाजार, चौक नंद राम, पत्थर वालान, शीशमहल, होली मोहल्ला, डालम पाड़ा आदि इलाकों की बिजली गुल हो गयी। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद रात्रि में ही बिजली सप्लाई सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें