मेडिकल कॉलेज को लेकर सीएम गंभीर
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज को लेकर काफी गंभीरता दिखाई है। संभावना है कि अस्पतालों में सुधार के लिए सीएम जल्द ही कोई व्यापक निर्णय ले सकते हैं। मेडिकल में ओपीडी से लेकर बजट तक के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। प्राचार्य और प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की रिपोर्ट मांगी गई थी। शासन ने जो जानकारी मांगी थी, वह उपलब्ध करा दी गई थी।