मेरठ। सुप्रीम कोर्ट द्वारा संजय गुप्ता बनाम सरकार में पारित आदेश के अनुपालन में विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के मृतकों के कानूनी वारिसों व घायल हुए व्यक्तियों को प्रतिकार के रूप में धनराशि का भुगतान मेरठ न्यायालय द्वारा किया जा रहा है।
अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन संजय गुप्ता बनाम सरकार में पारित आदेश दिनांक 24 अप्रैल 2017 के अनुपालन में प्रतिकार की धनराशि मेरठ न्यायालय में आ चुकी है। प्रतिकार की धनराशि प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र रंगीन फोटो के साथ पहचान पत्र और बैंक खाते का उल्लेख करते हुए 22 जुलाई 2017 तक प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय मेरठ के यहां जमा कराए जा सकते हैं।