अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बारिश ने जहां फसलों को राहत देनी शुरू कर दी है, वहीं सब्जियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। स्थानीय सब्जी पर बारिश का असर होने से इसकी आवक कम हो गई है। बाहरी सब्जियों पर ट्रांसपोर्ट खर्च अधिक होने से लोगों को महंगी पड़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। थोक के मुकाबले फुटकर में तो सब्जी दो गुना रेट तक बेंची जा रही है। सब्जी विक्रेता इसका कारण बारिश में सब्जी की कमी बता रहे हैं।
मानसूनी बारिश शुरू होनेे से स्थानीय सब्जी प्रभावित हो गई है। अब मंडियों में सोलन, कुल्लु मनाली और अजमेर आदि की सब्जियां पहुंच रही हैं। नवीन सब्जी मंडी के प्रमुख आढ़ती एवं प्रधान अशोक ने बताया कि बाहरी सब्जियों पर ट्रांसपोर्ट चार्ज अधिक होने से दाम बढ़ जाता है। इस समय मंडी में बाहर से सब्जियां पहुंच रही हैं। इसके चलते पहले के मुकाबले महंगी हो गई हैं।
ये है सब्जियों के रेट
सब्जी थोक फुटकर
आलू 10 15
प्याज 15 20
टमाटर 50 60-70
तुरई 15 20-25
लोकी 15 20-25
टिंडा 40 55
अरवी 20 30
नींबू 30-40 60-70
धनिया 40 60
नोट-सब्जी के दाम प्रति किलोग्राम हैं
खास बातें
- स्थानीय सब्जी की आवक बंद, मंडियों में बाहर से आ रही सब्जी
- ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से सब्जियां महंगी, टमाटर हो रहा बजट के बाहर