फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डेयरियों से 19 सबमर्सिबल पंप उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध डेयरियों से 19 सबमर्सिबल पंप उखाड़े
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम ने अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत शनिवार को वार्ड नंबर 71 और 72 में नगर निगम व बिजली विभाग की टीम ने डेयरियों में लगे 19 अवैध पंप उखाड़े। लुहारपुरा में हुई कार्रवाई में 11 सबमर्सिबल और 8 मोनोब्लॉक पंप हैं। तीन डेयरियों के विद्युत कनेक्शन भी काटे गए।
नगर निगम की इस कार्रवाई का डेयरी संचालकों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके। डेयरियों की वजह से शहर के नाले और नालियां गोबर से चोक रहते हैं। गंदा पानी सड़कों से लेकर लोगों के घरों और दुकानों तक भर रहा है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अवैध रूप से लगाए गए सबमर्सिबल पंप उखाड़ने के आदेश दिए हैं। प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नालों में गोबर बहाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी फैला रहे 50 लोगों के काटे चालान
सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर शहर को गंदा कर रहे 50 लोगों के चालान काटे। इनमें कोई सड़क पर कूड़ा फेंकता पकड़ा गया तो कोई नाले में। दुकानों पर कूड़ेदान नहीं मिलने पर भी चालान काटे गए। अभियान कंकरखेड़ा, शिवचौक, कासमपुर, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, शारदा रोड, सिविल लाइंस, सुभाष नगर, शाहपीर गेट, किशन पुरा, नई बस्ती आदि में चलाया गया। शाहपीर गेट के पास नाले में गोबर बहाने पर भूरे डेयरी वाले का सात हजार और सुभाष नगर के डेयरी संचालक नईमुद्दीन का दो हजार का चालान काटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें