मेरठ। कोरोना हॉट स्पॉट पर योद्धा मुस्तैदी से 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार देर रात निरीक्षण के दौरान 19 पुलिसकर्मियों को इनाम देने के साथ सम्मानित करने का निर्णय किया।
जनपद के 19 हॉट स्पॉट में से शहर में पांच हैं। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार देर रात सभी हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया। यहां पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। एसएसपी अजय साहनी ने 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर इनाम देने की घोषणा की। इनमें दरोगा राहुल कुमार रेलवे रोड, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जाहिद रेलवे रोड, हेड कांस्टेबल शशि कुमार रेलवे रोड, होमगार्ड विकास रेलवे रोड, आरक्षी चालक शक्ति पीआरवी 550 व आरक्षी दीपक सिन्हा, दरोगा निकलेश रस्तोगी सदर बाजार, हेड कांस्टेबल सतीश अभियोजन कार्यालय, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सोलंकी अभियोजन कार्यालय, आरक्षी सतेंद्र अभियोजन कार्यालय, आरक्षी प्रदीप अभियोजन कार्यालय, दरोगा आशु भारद्वाज सदर बाजार, हेड कांस्टेबल राजकुमार कचहरी सुरक्षा, आरक्षी अरुण थाना सदर बाजार, आरक्षी शिवानंद पुलिस लाइन, आरक्षी मोहित पुलिस लाइन, आरक्षी रविंदर अभियोजन कार्यालय, होमगार्ड अशोक कुमार सदर बाजार, होमगार्ड संजीव कुमार सीसीआर गजेंद्र चौधरी हैं।