फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 19 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधे 19 जोड़े
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आसिफाबाद तिराहा स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में मंगलवार को 19 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें 11 जोडे़ मुस्लिम और आठ हिंदू धर्म से थे। मुख्य अतिथि हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के न पहुंचने पर उनके प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, एसडीएम मवाना ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ।
बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को रजवाड़ा फार्म हाउस में परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर ब्लॉक एवं नगर पंचायत परीक्षितगढ़, नगर पालिका मवाना की 11 मुस्लिम युवक व युवतियों का निकाह मौलानाओं ने पढ़ाया। वहीं, हिंदू समाज के नौ जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। सरकार की ओर से वर-वधू को 10 हजार का सामान तथा प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। 19 जोड़ों ने सामूहिक विवाह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, प्रोफेशनल एजुकेशन संस्थान पल्लवपुरम मेरठ के अध्यक्ष नीतू तोमर व संजीव तोमर ने सभी वर-वधू को एक-एक सिलाई मशीन उपहार में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना एसडीएम कमलेश गोयल, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, उपायुक्त उद्योग मेरठ मंडल वीके कौशल, जिला समाज कल्याण अधिकारी मौहम्मद मुश्ताक, फार्म हाउस के राजीव भाटी, बीडीओ मवाना सुरेंद्र सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र प्रधान ने किया। इस मौके पर गुल्लू प्रधान, सलेकचंद नागर, गुड्डू, दिनेश शर्मा, परवेज खान, अनीस अहमद, कुलदीप प्रधान, एडीओ बाबूराम नागर, संदीप सोनी, सराफा व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, आशीष चौधरी, विजय, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें