फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लूट व चोरी की दर्जनों वारदात करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे किनारे खड़े भारी वाहनों से डीजल चुराने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। यह गिरोह हाइवे के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराता था। इनके पास से जारचा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी से लूट गई पिस्टल भी बरामद हुई है।
सीओ केपी मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि छह बदमाश चोरी की कार से हाइवे से गुजरने वाले हैं। कादराबाद स्थित चौकी पर पुलिस ने बदमाशों की कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बदमाशों को धर दबोचा। उनकी असलम, इसरार, जाकिर, कासिम, इमामुद्दीन व जानू के तौर पर की गई है। जाकिर गिरोह का सरगना है। पकड़े गए सभी बदमाश धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि जानू अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रात में हाइवे के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराते थे। यह गिरोह गाजियाबाद व नोएडा में दर्जन भर से अधिक वारदातें कर चुका है। इस गिरोह ने इसी माह सात मई को जारचा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी ओमकार से लाइसेंसी पिस्टल भी लूटी थी। कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के पास से बिना नंबर की कार, फौजी से लूटी गई पिस्टल, तीन तमंचे, छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फौजी के साथ हुई लूट की घटना में गिरोह का मुखिया शामिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में ट्रैक्टर मालिकों 40 से 45 रुपये प्रति लीटर बेचते थे डीजल
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे किसी ट्रक या टैंकर से एक बार में 20 से 50 लीटर तक डीजल चुरा लेते थे। यदि इस बीच चालक को पता चल जाए तो उसे भी लूट लेते थे। वे चोरी के डीजल को ग्रामीण क्षेत्र के ट्रैक्टर चालकों को 40 से 45 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें