तीन युवकों का शांति भंग में चालान
सरधना। जगमोहन नगर मोहल्ला निवासी इरफान पुत्र जमालुद्दीन बुधवार को किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से एक गाड़ी में उनकी साइड लग गई। युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष से इरफान व दूसरे पक्ष से आबिद, रियाजुद्दीन का शांति भंग में चालान कर दिया।