फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत जोजफ्स पीजी कॉलेज में बीएड विभाग में विदाई समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संत जोसफ्स कॉलेज के बीएड विभाग में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

सरधना।
संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सीनियर छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। राजस्थानी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सुंदर नृत्य के साथ कैट वॉक कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मिस संत जोसफ्स का ताज शिमाली शाह के सिर सजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने किया। इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राएं राजस्थानी वेशभूषा में पहुंची। सीनियर्स ने रैंप पर कैटवॉक किया। नीलम, प्रिंसी, श्वेता, रुकैय्या, रूबीना, नविता, अल्पना, रीमा, आरती, आंचल ने नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में शिमाली शाह को मिस संत जोसफ्स चुना गया। मनीषा प्रथम रनरअप व रुपल सेन द्वितीय रनरअप रहीं। रवीना को ऑल राउंडर के खिताब से नवाजा गया। सिंपल सोम को बेस्ट स्माइल के लिए चुना गया। संचालन सारिका भाटिया व प्रिया सोम ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. महिमा शर्मा व डॉ. सुषमा रहीं। कार्यक्रम में डॉ. निमिषा, नीरु, डॉ. शुचिप्रकाश, राजेंद्र सिंह, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. पूजा, डॉ. लक्ष्मी, मोनिका शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें