फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैक पार करते समय पैसेंजर की चपेट में आई, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिटी स्टेशन पर बुधवार देर शाम ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम ना कराने को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दे दिया।
विज्ञापन

देहलीगेट थाना क्षेत्र के अख्तर मस्जिद मोहल्ला निवासी नईम पत्नी अफसाना के साथ बुधवार शाम को मुजफ्फरनगर स्थित रिश्तेदारी से लौट रहा था। दोनों मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बांद्रा एक्सप्रेस में चढ़े। रात करीब 9 बजे ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन से उतरे दंपती ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर एक की ओर आने लगे। लोगों के मुताबिक तभी दिल्ली की ओर से एक अन्य ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आ गई। उसकी चपेट में आकर अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ की मदद से नईम ने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अफसाना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर एसओ देहलीगेट रविंद्र सिंह पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम ना कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें